इसके चलते मंगलवार को बड़ागांव के नागरिकों द्वारा पुलिस थाना पहुंच कर आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने की मांग करते हुए कहा है कि इस मामले में कोई राजनीतिक दबाव नहीं चलेगा, आरोपियों को शीघ्रता से पकड़ा जाए अन्यथा नगर के लोगों के साथ-साथ हम सभी लोग धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी, उमेश कुमार मिश्रा, धीरेंद्र जैन, राजेश जैन पत्रकार, पूर्व पार्षद बबलू साहू, सौरभ जैन, संदीप जैन, प्रभात जैन पंजु, राजू जैन लार, बल्लू जैन अजनोर, गोलू जैन ककरवाहा एवं अनेक नगरवासी शामिल रहे।

