टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय की निकटवर्ती ग्राम पंचायत जसवंत नगर में माध्यमिक शाला में गणित विषय का शिक्षक नहीं है जिस कारण बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है जिसको लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने जिला शिक्षा विभाग को आवेदन ज्ञापन देकर मांग की है कि जल्द से जल्द गणित विषय के लिए छात्राओं को शिक्षक उपलब्ध कराया जाए श्री बुंदेला ने प्रेस को लिखित जानकारी दी कि करीब 135 छात्र हैं और यहां गणित विषय का शिक्षक नहीं है जिस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है शिक्षण व्यवस्था को लेकर सरपंच ने जिला शिक्षा विभाग को आवेदन ज्ञापन दिया है और जल्द से जल्द शिक्षक की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।

