टीकमगढ़। मोहनगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत केशवगढ़ की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रियंका जैन अपने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक ब पर लगातार शासन जिला प्रशासन के नियम अनुसार काम कर रही हैं और बच्चों को सभी शासन जिला प्रशासन के नियम निर्देशों अनुसार लाभों से लाभान्वित कर रही हैं लेकिन कुछ-एक ग्रामीण उनकी लगातार झूठी शिकायतें करते हैं जो बेवजह परेशान करने के उद्देश्य से उनकी शिकायतें करते हैं आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक ब पर लगातार सभी लाभ बच्चों को दिए जाते हैं और निर्धारित समय अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र खोला और बंद किया जाता है उसके बाद भी कुछ- एक ग्रामीण आपसी द्वेष भावना रंजिश के चलते शासन प्रशासन में लगातार झूठी शिकायतें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की करते रहते हैं। जो गलत साबित होती हैं। उल्लेखनीय है कि जो अधिकारी कर्मचारी काम करेगा शिकायत तो उसी की होगी और जो काम ही नहीं करेगा तो उसकी शिकायत कैसे होगी, इससे यह समझ आता है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रियंका जैन के द्वारा अपने पूरे तरह से दायितव निभाए जा रहे हैं और लगातार शासन जिला प्रशासन के नियम निदेशक अनुसार काम किया जा रहा है।

