टीकमगढ़। नगर के हरिदास मंदिर के पास निवासरत शिक्षक हरिओम पाठक की बेटी अदिति पाठक ने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से थर्ड ईयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसको लेकर हरिओम पाठक सहित उनकी बेटी अदिति पाठक के सहयोगियों, इष्ट मित्रों ,संबंधी जनों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएंबेटी दीं हैं और अदिति के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ राजेंद्र बिगना ने अदिति पाठक को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और अदिति सहित अदिति के माता-पिता गुरुजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं श्री बिगना ने दीं हैं और अदिति बेटी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

