टीकमगढ़। बालाघाट के नीलजी मे 13 अक्टूबर 2024 से सीनियर राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई है जिसमें टीकमगढ़ से जमन हाशमी का चयन हुआ है जमन हाशमी कोच अनूप मंडल से प्रशिक्षित हैं यह प्रतियोगिता 2024-25 के लिए आयोजित की जा रही है जिसमें टीकमगढ़ के जमन हाशमी का चयन किया गया है उनके चयन पर जिले के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रेस को यह तमाम जानकारी फुटबॉल कोच अनूप मंडल के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

