टीकमगढ़। दिनांक 24.10.2024 को थाना बल्देवगढ़,खरगापुर, बुडे़रा एवं चौकी मज़ना परिसर में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा थाना स्टाफ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,पत्रकारगण एवं आम जनता के बीच जनसंवाद किया गया। जिसमें क्षेत्रीय प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी,कर्मचारी भी उपस्थित रहे। जनसंवाद में लोगों द्वारा अपनी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखा जिनकी समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने सुना एवं उनका निराकरण किया। क्षेत्रवासियों द्वारा पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया गया एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्रवासियों को निष्पक्ष कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करने की अपील आमजन से की है।

