टीकमगढ़। आचार्य श्री सुमति सागर जी से दीक्षित आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी अपने संयम जीवन का 31वां वर्षायोग आर्यिका श्री 105 विश्वयशमति और क्षुल्लिका माताजी का चातुर्मास टीकमगढ मेअति उत्साह पूर्वक चल रहा है। 26 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन अतिशय क्षेत्र पपोरा जी में पहुंच कर अब्दुल गफ्फार पप्पूमलिक ने आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके साथ साथ भूमिपुत्र पवनघुवारा , सुनील , पुष्पेन्द्र जैन केशवगढ साहित्य अन्य मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने पपौरा जी में पहुंचकर आर्यिका माता श्री सृष्टि भूषण जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस मौके पर उनके अन्य सहयोगी एवं जैन समाज के लोग मौजूद रहे।