टीकमगढ़। प्रधान जिला न्यायाधीष एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर 2024 शनिवार के दिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष के विश्राम कक्ष में म.प्र.पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में म.प्र.अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 2 प्रकरण में प्रतिकर राषि 2,50,000 रूपये दो लाख पचास हजार रूपये मात्र के आदेष पारित किए गए साथ ही माॅनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवष्यक दिषा निर्देष जारी किये गये। इस अवसर पर कलेक्टर अवधेष शर्मा, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण माननीय श्री वरूण पुनासे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय श्रीमती सपना पोर्ते सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

