टीकमगढ़। 68 वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता भाला फेंक में नेहा कुम्हार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है नेहा कुम्हार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बल्देवगढ़ की छात्रा है जो लगातार टीकमगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड पर अपना प्रैक्टिस कर रही थीं जिनकी कोच अंजलि भटनागर थी छतरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान नेहा कुम्हार का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां इस छात्रा को खेल प्रेमियों सहित उनकी कोच अंजलि भटनागर और मोहम्मद रफीक खांन ने ढेरों बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

