टीकमगढ़ । कल 12 नवंबर 2024 मंगलवार के दिन क्षेत्रभर में देवउठनी एकादशी का पर्व हिंदू त्योहारों की परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा जिसको लेकर 11 नवंबर 2024 को टीकमगढ़ नगर के मुख्य चौराहों पर जगह-जगह खूब गन्ना बिक रहे हैं जो इस त्यौहार की परंपरा में सम्मिलित है कि देवउठनी एकादशी को गन्ने का मंडप डाला जाता है और इसके नीचे तुलसी विवाह कराया जाता है जो इस पर्व की खासी परंपरा है जिसको लेकर गन्ना की खूब बिक्री हो रही है और लोग गन्ने खरीद कर ले गए। उल्लेखनीय है कि देवउठनी एकादशी 12 नवंबर 2024 को अंचल भर में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ परंपरा के अनुसार मनाया जाएगा जहां इस पर्व के होते ही हिंदुओं में शादी-विवाह और शहनाइयां बजने लगतींहैं कहा जाता है कि इस दिन से देव शयन निद़ा से पूरी तरह उठ जाते है और सभी मांगलिक एवं शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं।

