टीकमगढ़। कृषि उपज मंडी ढोंंगा पर आजकल किसानों को खाद वितरण किया जा रहा है इस खाद्य वितरण में किसानों को समस्याएं हो रही है किसानों का कहना है कि खाद सहजता और सरलता से नहीं मिल रहा है खाद लेने में किसान परेशान हो रहे हैं किसानों ने जिला प्रशासन से इस खाद वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त कराने एवं सही ढंग से उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है किसानों ने बताया कि एक मशीन जिससे पर्ची मिलती है रजिस्ट्रेशन होता है से काम नहीं चल रहा है उसकी व्यवस्था और चाहिए जिससे कि लोगों को पर्ची मिल सके क्योंकि रजिस्ट्रेशन के लिए घमासान होता है और जमकर भीड़ लग रही है जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। सोमवार 11 नवंबर 2024 को जब पत्रकारों ने यहां पहुंचकर किसानों के खाद की वितरण व्यवस्था को देखा तब किसानों ने बताया की पर्ची के कारण बड़ी परेशानियां हो रही हैं। उल्लेखनीय है कि कृषि उपज मंडी ढोंगा पर खाद वितरण को लेकर किसान परेशान हो रहे हैं जहां किसानों ने जिला प्रशासन से यहां की व्यवस्था शीघ्र अति शीघ्र उत्तम और दुरुस्त कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।

