नर्मदापुरम / भारत विकास परिषद शाखा नर्मदापुरम के द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता संपादित की गई। अनेक स्कूलों में प्रतिस्पर्धा कर कर जो विद्यार्थी उत्कृष्ट अंक प्राप्त किया। उनको प्रांत स्तर में भेजा गया वरिष्ठ क्रम में कृष साहू सेमी रिटर्न स्कूल, दिशा राजपूत शासकीय कन्या शाला में प्रांत स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं नर्मदापुरम का नाम रोशन किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डी एस डांगी बताया हमारी भारतीय संस्कृति सनातन संस्कृति के अनुरूप भारत को जानो पुस्तक को स्कूलों में वितरण किया। इस इस कार्य में श्रीमती दुर्गा भदोरिया महिला प्रमुख, श्रीमती वंदना शर्मा सचिव, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, अमन दुबे, राकेश चौहान, हरि सिंह चौहान, श्रीमती चौधरी, श्रीमती चौहान, गायत्री अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, जितेंद्र राजपूत, मुन्नालाल जैन, चंद्रशेखर शर्मा सहित समस्त सदस्यों का विशेष सहयोग रहा है। विशेष कर श्रीमती वंदना शर्मा बच्चों को लेकर हरदा गए वहां पर उन्होंने नर्मदापुरम का प्रतिनिधित्व किया । बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से समस्त भारत विकास परिषद उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।


