टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम द्वारा दिनांक 10.12.2024 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम अंतर्गत शिकायकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना,चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।
इसी क्रम में जिले के टीकमगढ़ एवं जतारा अनुभाग में अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा एवं समस्त थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा थाना,चौकी पर जनसुनवाई शिविर लगाए गए जिनमें सी.एम हेल्पलाइन शिकायकर्ताओं सहित आमजन की शिकायतें सुनी गई एवं उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रयास किया गया । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का कहना है कि पुलिस द्वारा लगातार आवेदकों की समस्याओं के समाधान हेतु जनसुनवाई शिविर,कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

