टीकमगढ़ । दिनांक 10.12.2024 को जनपद टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत जसवंतनगर में जनसुनवाई हुई जिसमें राजस्व के आठ प्रकरण आए उनको मौका पर ही समाधान किया गया एक कपिल धारा कूप के लिए बाउंड्री वॉल के लिए लोगों को 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चलाए जा रहे जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई एवं पल्स पोलियो और हाथी पांव जैसी बीमारियों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया जनसुनवाई में सरपंच महेंद्र सिंह बुंदेला पटवारी स्नेहदीप यादव, रोजगार सहायक चंद्रभान लोधी, आशा कार्यकर्ता साहित्य पंचायत वासी उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

