टीकमगढ़ । देश भर के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर में पानी की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन योजना का शुभारम्भ किया था। इस योजना के तहत टीकमगढ़ जिले में भी करोड़ो रूपये स्वीकृत किये गये और काम शुरु किया गया । जिले के 201 ग्राम में बानसुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना में मै0 इनवायरो इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड दिल्ली द्वारा कार्य किया जा रहा है जिसकी लागत 376.14 करोड़ रुपए है और जिसे दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाना है। फर्म द्वारा की जा रही अनियमितताओं की शिकायत भाजपा नेता विकास यादव द्वारा 16 जुलाई 2024 को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री कार्यालय में थी गई जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शिकायत को प्रदेश की सीएम हेल्पलाइन में मर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिए गए और निर्देश के पालन में मध्य प्रदेश जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर से आए जांचदल ने गुरुवार को टीकमगढ़ के शिकायती ग्रामों में पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान फर्म द्वारा किए जा रहे कार्यों में जमकर अनियमितताएं मिली कहीं पाइपलाइन गाइड लाइन के विपरीत 01 फिट गहराई में मिली, तो कहीं जमीन के ऊपर मिली, तो कहीं नाली में । जांच अधिकारी ने ठेकेदार फर्म को पाइपलाइन निकालकर पुनः निर्धारित मापदंडो के अनुसार 03 फिट गहराई मे डालने की निर्देश दिए । जांचदल सर्वप्रथम टीकमगढ़ के प्रेमपुरा ग्राम पहुंचा जहां डाली गई पाइपलाइन की खुदाई कराई तो 01 फिट गहरी निकली जांच अधिकारी जल निगम छतरपुर के उप महाप्रबंधक अनमोल कोचर ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए पाइपलाइन निकालकर पुनः गाइडलाइन अनुसार 3 फिट गहराई में डालने के निर्देश दिए, इसके बाद जांच कल हरपुरा मढ़िया पहुंचा जहां पर पाइप 02 जगह जमीन के ऊपर निकली होने पर नाराजगी जताते हुए पाइपलाइन को निर्धारित मापदंड के अनुसार गहराई में डालने की निर्देश दिए । पहाड़ीतिलवारन में भी पाइपलाइन प्रजापति मुहल्ले में 1 फिट गहराई मे मिली जुड़ावन में पाइपलाइन नाली में डली मिली। जांचदल ने सभी अनियमितताएं जल्द ठीक कराने के लिए ठेकदार फर्म को निर्देश दिए गए हैं । जांच के दौरान शिकायतकर्ता भाजपा नेता विकास यादव साथ रहे । जांचदल में जल निगम के उप महाप्रबंधक अनमोल कोचर, डिप्टी मेनेजर दीपक सिंह, टीम लीडर, सत्यम चतुर्वेदी, सीपी मैनेजर राकेश सिंह, रेजिडेंशियल इंजीनियर प्रियरंजन पांडा, फर्म के प्लानिंग इंजीनियर सुभेश चौधरी, डिप्टी प्रोजेक्ट मेनेजर संजीव सिंह साथ रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।