टीकमगढ़। जिला हॉकी संघ के सचिव सीनियर हॉकी कोच प्रिंस कुमार सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि 68वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में टीकमगढ़ जिले के खिलाड़ी आलीशान खान पठान का चयन सब जूनियर नेशनल के लिए हुआ है जो की भोपाल मध्य प्रदेश में आयोजित होनी है जिसमें 27 दिसम्बर से एक जनवरी 2025 तक तक प्री नेशनल कैंप रहेगा एवं 2 जनवरी 2025 से नेशनल टूर्नामेंट में खेलेगा वर्तमान में आलीशान खान खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या साई केंद्र प्रभारी देवेश चंदेल प्रियंक खरे प्रिंस परमार कृतिका चंद्र हॉकी कोच घनश्याम रावत अब्दुल रियाज खान पी प्रसन्न नीरज प्रजापति ने खिलाड़ी को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

