टीकमगढ़ । 25 दिसम्बर 2024 जिला सॉफ्टबॉल संघ सचिव पी प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 39 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप जम्मू जम्मू कश्मीर में मध्यप्रदेश के बालकों को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम में जिले के अनिमेष नायक एवं कुलदीप सिंह दागी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलवाने में अहम भूमिका निभाई दोनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण के सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक देवेश चंदेल के मार्ग दर्शन में अभ्यास प्राप्त कर रहे है।

