टीकमगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय श्री हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में एडीआर सेंटर भवन में नाल्सा स्कीम 2024 इकाई मनोन्याय एसएसयूएम के संबंध में दो दिवस को ओरिएण्टेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय जिला न्यायाधीश श्री वरूण पुनासे द्वारा नाल्सा स्कीम 2024 हेतु इकाई मनोन्याय एसएसयूएम के तहत गठित यूनिट के सदस्यों की भूमिका व दायित्व के बारे में बताया। उक्त योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया है। इसका उददेश्य समाज के कमजोर वर्गो के अनाथ, मासिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में डाॅ. योगेश यादव ने मानसिक बीमारियों के बारे एवं उनके सुझाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यूनिट के सदस्य अजय नागर, राकेश नामदेव, राजू रैकवार ,मोहन सिंह ,हजरत अली शाह,रवि साहू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

