टीकमगढ़। 29 दिसंबर 2024 रविवार की दोपहर करीब 12 बजे से जिला मुख्यालय पर स्थित नगर के नगर भवन में ओबीसी फ्रंट आफ इंडिया द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सामाजिक न्याय जाति आधारित जनगणना को लेकर कार्यशाला आयोजित हुई इस कार्यशाला में ओबीसी फ्रंट आफ इंडिया के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता और गणमान्य जन मौजूद रहे मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में ओबीसी फ्रंट आफ इंडिया के राघवेंद्र सिंह राजपूत कन्हैयालाल सेन सहित एडवोकेट डीपी यादव एडवोकेट जवाहरलाल यादव एडवोकेट बसंत राम राजपूत सहित साहू समाज के अध्यक्ष महेश साहू राकेश साहू ओबीसी महासभा के सीताराम राजपूत एवं रविंद्र सिंह लोधी एवं सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। जहां जातिगत जनगणना को लेकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी मुख्य वक्ताओं ने अपने-अपने उद्बोधन में जातिगत जनगणना कराना और इसके लिए एकजुट होने को लेकर कार्यशाला में चर्चाएं की गई और कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से डॉक्टर किशन यादव कुलपति गुना जो कि नगर टीकमगढ़ के ही निवासी हैं वह कार्यक्रम में पहुंचे जहां ओबीसी फ्रंट आफ इंडिया के पदाधिकारियो ने उनका शाल श्रीफल से सम्मान किया और ओबीसी फ्रंट आफ इंडिया के इस कार्यक्रम में कुलपति किशन यादव ने भी अपना वक्तव्य दिया इस मौके पर किशन यादव के बड़े भाई समाजसेवी डॉक्टर हरिहर यादव भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कार्यक्रम में पुष्पेंद्र कारपेंटर राजेश सोनी एपी रैकवार आसाराम यादव सुरेश नामदेव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

