टीकमगढ़। 01 जनवरी 2025 नव वर्ष के दिन गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी जिला मुख्यालय से नजदीक मवई स्थित बाबा बैजनाथ धाम के मंदिर में बांके बिहारी हरेराम संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां 24 घंटे की हरे राम संकीर्तन संगीतमयी धुन सहित भव्य भंडारे का आयोजन किया गया इस मौके पर क्षेत्र भर के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन पूजन कर हरेराम संकीर्तन का आनंद लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस मौके पर हरेराम संकीर्तन मंडल द्वारा 24 घंटे की अखंड राम धुन संगीतमयी की गई जहां इस धुन में भक्त झूमते नाचते नजर आए और धर्म प्रेमियों ने इसका भरपूर लाभ लिया इस मौके पर बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के वरिष्ठ गायक पंडित जगदीश पुरोहित हरिदास मंदिर के पास टीकमगढ़,बांके बिहारी जगदीश सोनी छोटी नझाई मंडी के पास टीकमगढ़,सहित संकीर्तन मंडल के सक्रिय सदस्य पूर्व पार्षद एवं भाजपा युवा नेता संतोष चौरसिया बौरी दरवाजा टीकमगढ़,भूपेंद्र दाऊ अग्रवाल दीक्षित मोहल्ला टीकमगढ़, अनिल शर्मा पुरानीटेहरी टीकमगढ़, पुष्पेंद्र यादव दाऊ पुरानी टेहरी टीकमगढ़, गोपाल यादव महाराजपुरा, हरीश सोनी बानपुर दरवाजा टीकमगढ़ सहित भारी संख्या में मंडल के लोग एवं श्रद्धालु जन इस मौके पर मौजूद रहे जहां भव्य कन्या भंडारे सहित लोगों ने प्रसादि ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि बैजनाथ धाम बाबा के दरबार में नववर्ष के उपलक्ष में श्री बांके बिहारी हरेराम संकीर्तन मंडल द्वारा भव्य भंडारे सहित हरेराम की संगीत मयी धुन का आयोजन किया गया एवं भगवान भोलेनाथ को 56 प्रकार के व्यंजनों का प्रसाद और उनका साजो श्रृंगार भी कराया गया मंडल के सक्रिय सदस्य संतोष चौरसिया ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन नव वर्ष पर किया जाता है जो विगत कई वर्षों से होता आ रहा है जहां इस नव वर्ष के प्रारंभ अवसर पर पर भी यह कार्यक्रम किया गया।