टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा टीकमगढ़ जिले व शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को लगातार निर्देशित किया जा रहा है ।
इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्र में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2025 को ऐसे वाहनो को चिन्हित कर उन पर रेडियम के रिफ्लेक्टर लगाए गए जिनमें बैक लाइट नहीं होती या अंधेरे में सर्वाधिक दुर्घटनाओं में शामिल होते हैं ,ताकि रात्रि में वाहन की लाइट में ऐसे वाहनों से संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके ।

