टीकमगढ़ । दिनांक 11.01.2025 को श्रीमती सुषमा,यादवेंद्र सिंह जिला पंचायत सदस्य के द्वारा दिनांक 14.01.2025 को नजरबाग प्रांगण में होने वाली पतंग प्रतियोगिता एवं मकर संक्रांति महोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नजरबाग मंदिर में बैठक की गई । जिसमें नगर की सभी समाज सेवी संगठन की माताएं बहने उपस्थित रही । जिसमें महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव रामकुमारी द्विवेदी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रजनी पूनम जायसवाल, मधु नायक मिश्रा पार्षद, शिवानी खेवरिया, संध्या सिंह, रेखा यादव , भावना सिरबैया सहित श्रीमती महक अग्रवाल सहित समस्त महिला संघठन की पदाधिकारी कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

