टीकमगढ़ । दिनांक 16.01.2025 को पुलिस कण्ट्रोलरुम में जिले के थाना ,चौकियो के आरक्षक एवं प्रधान आरक्षकों की पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा मीटिंग का आयोजन किया गया था। मीटिंग में उपस्थित कर्मचारियों से पुलिस अधीक्षक द्वारा संवाद के द्वारान उन्हें जानकारी मिली कि थाना कोतवाली में पदस्थ महिला आरक्षक श्रीमती नीलम काजले का 16 जनवरी 2025 गुरुवार को जन्मदिन हैं।अतः पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में उपस्थित समस्त पुलिस स्टॉफ के साथ केक कटवाकर, पुष्पगुछ एवं उपहार भेंट कर नीलम काजले का जन्मदिन मनाया।उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित समस्थ स्टॉफ को केक खिलाया गया।

