टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दिनांक 18.01.2025 को पुलिस लाइन में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित पुलिसकर्मियों एवं विभिन्न खेल के प्रतिभागियों को ट्रैफिक नियमों की महत्वत्ता बताई एवं उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर विस्तार से समझाया जिसमें पेड़ पौधों के महत्व एवं उपयोगिता की भी जानकारी दी गई इस दौरान शहीद स्मारक प्रांगण में उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों एवं खेल प्रतिभागियों के साथ पौधा रोपण किया एवं खेल प्रतिभागियों को उनकी खेल विधा में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने हेतु आवश्यक टिप्स भी दिए । उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम,रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल,सूबेदार उत्तम सिंह,खेल प्रशिक्षक,खेल प्रतिभागी एवं पुलिस अधिकारी,कर्मचारी शामिल हुए ।

