टीकमगढ़। नगर में संचालित राय वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह कार्यक्रम में भाग लिया जहां इस कार्यक्रम में राय वर्ल्ड स्कूल के छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम स्थान दिया गया जहां उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और राय वर्ल्ड स्कूल के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर,जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा सहित सभी ने की है। राय वर्ल्ड स्कूल के संचालक डॉक्टर विनोद कुमार राय ने बताया कि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य समारोह में भाग लिया जहां छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखकर उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

