टीकमगढ़। कांग्रेस का जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली कार्यक्रम संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से प्रारंभ किया गया है जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र स्तरीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए हैं इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले से कांग्रेसी युवा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ महू पहुंचे हैं और इस अभियान रैली में सम्मिलित हुए हैं जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने बताया कि कांग्रेस के इस बृहद कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हम लोग महू पहुंचे हैं और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए हैं।