टीकमगढ़। जय बापू,जय भीम, जय संविधान कांग्रेस का अभियान रैली कार्यक्रम संविधान रचयिता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से प्रारंभ हुआ जहां इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्र स्तरीय और प्रदेश स्तरीय नेता कार्यकर्ता भारी संख्या में सम्मिलित हुए इसी श्रृंखला में टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा क्षेत्र के विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला भी अपने भारी समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ महू पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा सहित दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला एवं अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता भारी संख्या में टीकमगढ़ से महू पहुंचे और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

