टीकमगढ । बुधवार 12 फरवरी 2025 को राजिक फर्सीवाला सदस्य-अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार नई दिल्ली, महासचिव राष्ट्रीय गौ सेवा संघ, फिल्म निर्माता का टीकमगढ मे अल्प प्रवास हुआ जहाँ उन्होंने ने बुन्देलखण्ड के जन प्रिय नेता पूर्व विधायक स्वर्गीय कपूर चंद्र घुवारा के निवास देवआस्था पुस्तकालय में पहुंचकर सबसे पहले जनप्रिय नेता स्व. कपूर चंद्र घुवारा पूर्व विधायक को श्रृद्धांजलि अर्पित की। जहां पदमावती जैवलर्स परिवार द्धारा उनका आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया जहां श्री फर्शीवाला ने स्वर्गीय पूर्व विधायक कपूर चंद्र घुवारा को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी पवन घुवारा, श्रीमति प्रियंका घुवारा सहित उनके परिवारजन मौजूद रहे।

