टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने आज ग्राम ऊमरी में स्थित चंदेल कालीन सूर्य मंदिर में दर्षन किये तथा मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणजनों से चर्चा की तथा मंदिर में विकास के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। तत्पष्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कुण्डेष्वर मंदिर में भगवान श्री कुण्डेष्वर महादेव के दर्षन किये। दर्षन के पष्चात कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने मंदिर संग्रहालय में रखीं हुईं प्राचीन कालीन मूर्तियों को देखा तथा मंदिर एवं मूर्तियों के इतिहास के बारे मे जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बड़ागांव धसान तहसीलदार कुलदीप सिंह, तहसीलदार टीकमगढ़ कुलदीप सिंह संबंधित अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

