टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में निरंतर डायल 100 वाहन द्वारा असहायों, घायलों की सहायता की जा रही है इसी तारतम्य में टीकमगढ़ के थाना कोतवाली क्षेत्र में कुण्डेश्वर रोड पर दो मोटर साईकिलों की टक्कर हो जाने से 04 लोग घायल हो गए थे जिन्हें उपचार की अत्यंत आवश्यकता थी उक्त घटना की सूचना दिनाँक 24.02.2025 को रात्रि 08 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र तैनात डायल-112/100 को प्राप्त होने पर तत्काल सहायता हेतु रवाना हुई एवं घायलों को अस्पताल पहुँचाकर उनकी जान बचाई । उपरोक्त कार्यवाही में डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सूर्यप्रताप एवं पायलेट अय्युब खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

