टीकमगढ़। बीते रोज शहर के एक स्थानीय होटल कन्हा पैलेस में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था इसी मामले को लेकर पुलिस ने होटल संचालक संजय,संजू यादव को हिरासत में लिया है और पुलिस इस मामले में कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं दूसरी ओर होटल संचालक भाजपा नेता है जिसकी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

