टीकमगढ़। 05 मार्च 2025 बुधवार के दिन बरीघाट में नगर पालिका कर्मचारियो ने फिल्टर प्लांट की सफ़ाई की प्लांट की सफ़ाई का मुआयना करने नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे और सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा,सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया सहित अन्य पार्षद गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगर में बड़ी घाट से पेयजल सप्लाई होती है जहां बरीघाट फिल्टर प्लांट की नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई की गई जिसका मुआंयना भी नगर पालिका सीएमओ सहित नेता प्रतिपक्ष और सांसद प्रतिनिधि व अन्य पार्षदों ने किया।

