इटारसी / अखिल भारत हिंदू महासभा एवं महिला मोर्चा की बैठक का आयोजन पुरानी इटारसी में हुआ। बैठक में होली मिलन समारोह को भव्य मनाने हेतु एवं हिंदू नव वर्ष आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री कन्हैयालाल रैकवार प्रदेश एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. प्रताप सिंह वर्मा की अनुशंसा पर नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष संत प्रमुख पं. मदन मोहन दुबे को मनोनीत किया गया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदय मसानिया, नगर अध्यक्ष जितेंद्र मालवीय, महिला मोर्चा संभाग अध्यक्ष प्रियंका रिछारिया , महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीतू रामहरिया, नगर महामंत्री उषा वर्मा, छात्र संघ प्रमुख महक रामहरिया, नगर उपाध्यक्ष अनिल मेहरा उपस्थित रहे।