टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लंबित अवकाश प्रकरणों तथा अनुपस्थिति संबंधी मामलों की विस्तार से समीक्षा कर उनका निराकरण किया। बैठक में प्रत्येक प्रकरण का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय अनुशासन सर्वोपरि है और सभी को निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्य करना अनिवार्य होगा।
समीक्षा के दौरान लंबित अवकाश प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण किया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को भविष्य में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित न रहने की सख्त हिदायत दी गई। एसपी ने कहा कि पुलिस बल की प्रभावशीलता अनुशासन समयबद्धता और कर्तव्यनिष्ठा पर आधारित होती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवकाश के लिए पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य है बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की प्रवृत्ति से बचा जाए तथा शासकीय कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विभागीय गरिमा और आचरण संहिता का पालन करने पर भी जोर दिया गया।
आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए ताकि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे और आमजन को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवकाश प्रकरणों का निराकरण मानवीय आधार पर किया जाता है किंतु कर्तव्य के समय किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। टीकमगढ़ पुलिस प्रशासन ने पुनह दोहराया कि अनुशासन कर्तव्यनिष्ठा और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रत्येक पुलिसकर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

