टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए त्योहार के दौरान साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर मित्रों एवं रिश्तेदारों के नाम से भेजी जा रही संदिग्ध एपीके फाइलों को डाउनलोड न करने की चेतावनी दी है।
एसपी ने बताया कि एपीके एंड्रॉइड पैकेज किट मोबाइल ऐप इंस्टॉल करने की फाइल होती है लेकिन अज्ञात स्रोत से प्राप्त फाइल में वायरस या मैलवेयर हो सकता है जिससे मोबाइल डेटा चोरी बैंकिंग व यूपीआई धोखाधड़ी सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग और डिवाइस पर अनधिकृत नियंत्रण जैसे गंभीर खतरे उत्पन्न हो सकते हैं।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक या फाइल को बिना सत्यापन के न खोलें केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप डाउनलोड करें ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा मोबाइल को नियमित रूप से अपडेट रखें। यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध एपीके का शिकार हो जाए तो तुरंत इंटरनेट बंद कर संबंधित ऐप हटाएँ पासवर्ड बदलें बैंक को सूचित करें और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।
एसपी ने कहा कि होली का पर्व खुशी और उत्साह का प्रतीक है इसलिए डिजिटल सतर्कता अपनाकर इसे सुरक्षित और सुखद बनाएं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

