टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने टीकमगढ़ एसडीएम लोकेन्द्र सिंह सरल से मिलकर 07.02.2025 को भारतीय किसान संघ के ग्राम समिति ज्ञापन पर दिए ज्ञापन के विषय पर चर्चा की जिस पर उन्होंनें कहा कि किसानों की सभी समस्याओं को शीघ्र संज्ञान में लेकर हल कराया जाएगा व आपको सूचित भी किया जाएगा आगे हम आपसे मिलकर कार्य करेंगें मेरा उद्देश्य है अधिक से अधिक किसानों की समस्याओं को त्वरित हल कराना। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव व टीकमगढ़ तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

