टीकमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केंद्र टीकमगढ़ द्वारा फिट इंडिया के अंतर्गत संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। साइकिल रैली पुलिस लाइन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चकरा होते हुए रेलवे स्टेशन से पुलिस लाइन वापिस आई इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र छात्राओ ने भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम लोकेंद्र सिंह सरल एवं सोनू पारस अतिथि, भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर के केंद्र प्रभारी एवं सॉफ्टबॉल कोच देवेश चंदेल, पी प्रसन्ना कुमार, प्रियंक खरे, प्रिंस सेन, कु. कृतिका चंद्रा, अंकित राय, अमन दुबे,शाहरुख खान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

