टीकमगढ़। मंगलवार 01 अप्रैल 2025 को नगर के वार्ड क्रमांक 06 में सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया ने भ्रमण किया और लोगों की समस्याएं जानीं वार्ड में समस्याओं का निरीक्षण किया गया इस मौके पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू सहित वार्ड क्रमांक 06 की पार्षद श्रीमती रजनी पूनम जायसवाल एवं मोहल्ला वासी मौजूद रहे। इस अवसर पर सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान जगह- जगह समस्याओं को देखा और उन्हें निराकरण करने के लिए भी संबंधितों को निर्देशित किया वहीं वार्ड क्रमांक 06 में स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में पहुंचकर भी मंदिर के चौमुखी विकास को लेकर तमाम चर्चाएं कीं और विचार विमर्श किया गया जहां वार्ड वासियोंयो की अनेक समस्याएं भी सुनी गई।

