टीकमगढ़ । केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार खटीक के मुख्य आतिथ्य में 27 अप्रैल 2025 रविवार के दिन नवीन पुलिस कंट्रोल रूम का भूमि पूजन किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ 01 करोड़ 75 लाख की लागत से पुलिस लाइन में दिशा लर्निंग सेंटर के पीछे बनने वाले नवीन पुलिस कंट्रोल रूम का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। इस अवसर पर विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा सहित संबंधित पुलिस अधिकारी तथा पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

