टीकमगढ़। शनिवार 03 मई 2025 को दोपहर करीब 03 वजे से तूफानी हवाओं का दौर शुरू हुआ जहां आसमान में बादलों की गड़गड़ाहट और तेज अंध ने घंटों उत्पाद मचाया दिन में ऐसा लग रहा था जैसे रात हो गई हो और इन तेज हवाओं के दौरान पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया जहां इस तेज अंध के साथ बारिश भी हो गई हवाएं इतनी तेज थीं कि लोगों के घरों दुकानों आदि के टींन टप्पर उड़ गए वहीं सड़कों पर पेड़ गिर गए जहां कहीं कहीं किसी मार्ग पर तो यातायात भी बाधित हो गया इस दौरान तेज अंध ने करीब 02 घंटे उत्पाद मचाया और बादलों की गड़गड़ाहट गरज चमक के साथ बारिश होती रही लोग इस दौरान पूरी तरह से अस्त व्यस्त नजर आए हवा इतनी जोरदार चल रही थी कि घरों से बाहर लोगों को अपने आप में संभालना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं तेज हवाएं चलने से बिजली के ट्रांसफार्मर भी हवाओं से प्रभावित हुए और जगह जगह कहीं लाइनें भीं गिर गईं तो कहीं ट्रांसफार्मर डिस्टर्ब हो गए जिसके चलते कई घंटे बिजली भी गुल रही लेकिन बिजली विभाग पूरी तत्परता के साथ सुधार कार्यों में लगा रहा ।