पिपरिया / भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सिवनी मालवा रोहित कुचबंदिया ने बताया कि तहसील पिपरिया जिला नर्मदापुरम स्तर पर कुचबंदिया समाज के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें उत्कृष्ट महाविद्यालय में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों के माता पिता का भी सम्मान किया। इस दौरान प्रथम आगमन प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुचबंदिया का स्वागत हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी शिक्षित बच्चों का उत्साह बढ़ाया। सम्मान के साथ ही कुचबंदिया के वरिष्ठ समाज सेवी व होनहार युवाओं का सम्मान हुआ। जिसमें प्रथम पुरस्कार में सिवनी मालवा भाजपा के नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया का सम्मान हुआ। बता दे कुचबंदिया ने अनेकों कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया है। मध्य प्रदेश कुचबंदिया के युवाओं में रोहित का नाम बड़े स्तर पर जाना जाता है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल व पिपरिया नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नागपाल ने हर्ष व्यक्त किया। भाजपा नेता सतपाल पलिया , नरसिंहपुर भाजपा जिला महामंत्री नंदकिशोर ठाकुर, वरिष्ठ समाज सेवी उमेश नीरस, भाजपा नेता बबलू राजवंशी, भाजपा नेता पूनमचंद मेश्कर, आटो यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य कार्यकर्ता कुचबंदिया समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अजय ख़ताविया, कुचबंदिया समाज जिला अध्यक्ष सुनील गोहर, बृजेश ठाकुर, भूपेंद्र ठाकुर, राजेश गोहर, राहुल गोहर, राकेश पहलवान समस्त पिपरिया समाज ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722