टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के द्वारा जल गंगा सबर्धन अभियान अंतर्गत कुओं की सफाई व वर्षा पूर्व कराई जा रही नालों की सफाई का निरीक्षण किया जिसके अन्तर्गत श्री श्रोत्रिये ने 08 जून 2025 को अवंतीबाई लोधी कन्या महाविद्यालय के पास स्थित नाला, बिटनरी हॉस्पिटल के पास की बावरी, बंडा नहर की चल रही सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य करा रहे कर्मचारियों एवं श्रमिकों को दिशा-निर्देश भी दिये गये। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अरविन्द् यादव, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया, उपयंत्री विजय सोनी, दीपक विश्वकर्मा सहित पार्षद गण,पार्षद प्रतिनि शामिल रहे।

