टीकमगढ़। बीते रोज नगर में जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई सम्मिलित हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने रथ यात्रा में पहुंचकर जगन्नाथ प्रभु का पूजन किया श्रीफल तोड़ा एवं पूजन आदि कर जन सामान्य के साथ शामिल रहे और भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया इस मौके पर आयुष विभाग के पंडित प्रदीप चतुर्वेदी द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजन कराया गया। उल्लेखनीय है कि भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा में कलेक्टर,एसपी सम्मिलित हुए और श्रीरथ की रस्सी खींचकर एवं पूजन अर्चन कर पुण्य-लाभ अर्जित किया इस मौके पर भारी संख्या मे भक्त श्रद्धालु गण रथ यात्रा में सम्मिलित रहे।

