टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने 02 जुलाई बुधवार 2025 को बंडा नहर का निरीक्षण किया तथा नहर को व्यवस्थित एवं सुरक्षित किये जाने हेतु किये जा रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देष दिये। इस दौरान श्री श्रोत्रिय ने नगर पालिका सीएमओ को निर्देषित किया कि नहर पर कराये जा रहे निर्माण कार्याें को वहां के नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुये त्वरित गति से पूर्ण कराया जाये। साथ ही उन्होंने निर्देषित किया नहर के पास निवासरत नागरिकों को असुविधा नहीं हो यह सुनिष्चित किया जाये। इस अवसर पर पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव, तहसीलदार अरविंद यादव, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी तथा स्थानीयजन उपस्थित रहे।

