टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल भदौरिया के द्वारा शहर के अम्बेडकर तिराहा से खादी आश्रम तक बंडा नहर पर किए गए अतिक्रमण को प्रथक किए जाने की कार्यवाही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार कुछ लोगों के मकान गिरने जैसी स्थिति निर्मित होने पर बचाव हेतु निकाय द्वारा नहर के किनारे आर.सी.सी. की स्लेव डलवाकर आवासों एवं नहर को सुरक्षित किया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा आर.सी.सी. स्लेव निर्माण कार्य का निरीक्षण कर आवास मालिकों से संतुष्टि की जानकारी ली गई। इस अवसर पर उपयंत्री श्री दीपक विश्वकर्मा उपस्थित रहें।

