टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में कुंडेश्वर में नदी में पानी के तेज बहाव के कारण टापू में फंसे छतरपुर निवासी 19 बर्षीय पलक किन्नर को जिला सेनानी के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। ज्ञातव्य है कि जिले में 24 घंटे से हो रही निरंतर वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। कुण्डेष्वर स्थित जमड़ार नदी भी उफान पर बह रही है। नदी में पानी के तेज बहाव के कारण छतरपुर निवासी 19 बर्षीय पलक किन्नर टापू में फंस गया। जानकारी प्राप्त होने पर जिला प्रषासन सहित एसडीईआरएफ टीम द्वारा युवक को सुरक्षित बाहर निकालने के लिये रेस्क्यू प्रारंभ किया। पलक किन्नर को जिला सेनानी के नेतृत्व में एसडीईआरएफ टीम द्वारा सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

