टीकमगढ़। नगर के स्थानीय महेंद्र सागर तालाब में वोट क्लब की शुरुआत की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य है पर्यटन को बढ़ावा देना झांसी की एक कंपनी के लिए इस प्रोजेक्ट का ठेका दिया गया है जो फिलहाल अभी 03 माह के लिए दिया गया है और अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इसे फिर चालू किया जाएगा। शनिवार 19 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ,नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मालिक और सीएमओ ओमपाल सिंह, भदोरिया एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष उमिता सिंह, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती रजनी,पूनम जायसवाल, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव पूर्व कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष विवेक चतुर्वेदी आदि की मौजूदगी में वोट क्लब का शुभारंभ विधि विधान मंत्तोच्चार और पूजन से किया गया जहां इसकी शुरुआत हुई है। यात्रियों को इसमें 12 सीटर और 08 सीटर बोट की सुविधा रहेगी और इसमें स्लो बोट राइड, स्पीड बोट राइड,जेट़सको राइड, बनाना राइड, एवं सोफा राइड सहित वाॅटर बाइक की भी सुविधा रहेगी। उल्लेखनीय है कि पर्यटन को बढ़ावा देने और लोगों को इस तरह के आनंद देने के लिए महेंद्र सागर तालाब में बोट क्लब की सुविधा शुरू कराई गई है जहां जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो जिले के अन्य तालाबों में भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

