टीकमगढ़। शनिवार 09 अगस्त 2025 को अंचल भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा जहां भाई-बहिन के अटूट प्रेम,रिश्ते का यह पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाएगा जहां इस पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक दिखी और दुकानें सजीं हुईं नजर आईं बाजार में बहिने अपने भाइयों के लिए राखियां खरीदी करती हुईं नजर आईं जहां भाइयों की कलाइयों पर बहिनें राखी बांधेगीं और पर्व की परंपरा के अनुसार यह पर्व मनाया जाएगा। भाई भी अपनी बहिनों को उपहार देकर जीवन पर्यंत उनकी रक्षा-सुरक्षा के लिए बच्चन देंगे और बहिनें भी अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं उनके सुखमय जीवन की ईश्वर से कामना करेंगीं। उल्लेखनीय है कि आज 09 अगस्त 2025 शनिवार के दिन क्षेत्र भर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा जहां इस पर्व को लेकर बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है।

