टीकमगढ़। इंजी. दुष्यंत सिंह लोधी (प्रदेश महामंत्री लोधी क्षत्रिय समाज) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1857 स्वाधीनता संग्राम की प्रथम नायिका अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई जी की 194वीं जन्म जयंती नगर टीकमगढ़ स्थित अवंती बाई गर्ल्स कॉलेज में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता बी.आर. राजपूत, लखनलाल राजपूत, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत मुख्य रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के अध्यक्ष मनोहर लाल अधिवक्ता ने की।
सुबह 11 बजे एकत्रीकरण के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया, तत्पश्चात मुख्य सभा का आयोजन हुआ। जिसमें उपस्थित सभी अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
इंजी. दुष्यंत सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें अपने समाज के इतिहास को सदैव याद रखना चाहिए और महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण एवं समाज के अनेक गणमान्यजन – रामबागस, आलोक संघ, हर्बल, परम, गोबिंद, दीपक, महाराज, जितेंद्र, सुरेंद्र, पप्पू, मेडी, दिनेश आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

