टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में जिले के पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी निजी और सेवा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विशेष रूप से बीमारी, दुर्घटना या पारिवारिक कारणों से प्रभावित कर्मचारियों से संवाद किया और उनकी स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बीमारियों व अवकाश से जुड़े मामलों का त्वरित निपटारा
एसपी मंडलोई ने संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया कि बीमारियों (सिक प्रकरण) और अवकाश संबंधी सभी लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं प्राथमिकता से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि समय पर राहत मिलना जरूरी है ताकि किसी भी कर्मचारी को अनावश्यक परेशानी न हो।
अनुशासन और परेड में उपस्थिति अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि नियमित परेड में उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल में अनुशासन सर्वोपरि है और लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी, शीघ्र लेखक रत्नेश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत कड़ा, गौरव सिंह घोष सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

